चमोली: महिला होमगार्ड की भर्ती में पुरुषों के आए आवेदन, निरस्त किए आवेदन–

by | Aug 30, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली में एक सितंबर से शुरू होगी महिला होमगार्डस की भर्ती प्रक्रिया, तैयारियां हुई पूरी, 2740 हुए आवेदन–

चमोली: महिला होमगार्ड्स की भर्ती में कई युवाओं की ओर से भी आवेदन किए गए हैं। जिला होमगार्ड विभाग ने आवेदनों की छंटनी कर पुरुषों की ओर से आए आवेदनों को निरस्त कर दिया है। भर्ती के लिए एक सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की जाएगी।

चमोली जिले में महिला होमगार्ड्स की एक प्लाटून सृजित की गई है। जिला कमांडेंट एसके साहू ने बताया कि चमोली जिले में 2740 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। महिलाओं की भर्ती में 15 पुरुषों ने भी आवेदन किए हैं, जिनको निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कम आयु, दूसरे प्रदेश, प्रमाणपत्रों की कमी व अन्य कारणों के चलते कुल 61 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

जिसके बाद 2679 अभ्यर्थी रह गए हैं। एक से नौ सितंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा खेल मैदान गोपेश्वर में शुरू की जाएगी। भर्ती के दिन यदि बारिश होती है तो उस दिन के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।

इधर, भर्ती को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। युवतियां और महिलाएं सुबह ही गोपेश्वर व अन्य खेल मैदानों में शारीरिक दक्षता की तैयारी में जुटी हैं। गोपेश्वर के खेल मैदान में महिलाएं सुबह चार बजे ही पहुंच रही हैं और बॉल थ्रो, लंबी जंप, दौड़ का अभ्यास कर रही हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!