चमोली: कौन फैला रहा आईटीबीपी की भर्ती का यह भ्रामक मैसेज–

by | Sep 17, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जोशीमठ: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, आईटीबीपी की भर्ती को लेकर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें आईटीबीपी जोशीमठ में भर्ती शुरू होने की बात कही जा रही है, जबकि आईटीबीपी के अ​धिकारियों का कहना है कि आईटीबीपी की भर्ती तो होगी, लेकिन अभी तक भर्ती की कोई ति​थि निर्धारित नहीं हुई है। न ही यहां तैयारियां पूरी हो पाई हैं। यह मैसेज पूरी तरह से भ्रामक है।

सोशल मीडिया में आईटीबीपी की पुरानी भर्ती का एक विज्ञापन वायरल हो रहा है। वायरल विज्ञापन में अक्तूबर 2014 की तिथि अंकित है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में आईटीबीपी की भर्ती की जानकारी है। इस विज्ञापन को क्षेत्र में यह कहकर वायरल किया जा रहा है कि आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील में जीडी की भर्ती होनी है। जबकि आईटीबीपी सुनील के अधिकारियों ने बताया कि अभी यहां पर कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

बताया कि भर्ती को लेकर आईटीबीपी के शीर्ष विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल अभी ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। चमोली जनपद के युवा इन दिनों भर्ती को लेकर तैयारी में भी जुटे हैं। आईटीबीपी के अ​धिकारियों ने कहा कि भर्ती होने पर उसकी पूरी सूचना मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचाई जाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!