नीती माणा जनजाति समुदाय के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट वार्ता, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन–
गोपेश्वर:नीती माणा घाटी जनजाति समुदाय के एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से भेंट वार्ता कर जल्द मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत भोटिया जनजाति की शीतकालीन प्रवास की भूमि को उनके नाम दर्ज करने की मांग उठाई। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि बीते जून और जुलाई माह में प्रशासन द्वारा कुछ गांवों में सर्वे करवाया गया और कुछ गांवों में राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी धरातल तक नही पहुंच पाए। जिससे कई गांव व कुछ गांव के बहुत सारे परिवारो के भूमि का नपती करण नहीं हो पाया।
क्योंकि मई जून में अधिकांश शीतकालीन प्रवास के परिवार अपने मूल गावों में शिफ्ट हो चुके थे, लिहाजा कई परिवार अपने भूमि की नपती करण करवाने से वंचित रह गए। इसलिए वर्तमान समय में आजकल सभी गावों के परिवार शीतकालीन प्रवास में पहुंच चुके हैं,

साथ ही साथ नपती करण के समय कई विसंगतिया भी आ रही हैं, जिसको ठीक प्रकार से किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी शासन से जो अगला आदेश हमें आदेशित किया जायेगा उस समय हम सही तरीके से सभी गावों के परिवारों का फिर से सर्वे करवा कर शासन को भेजेंगे। उस समय कोई भी परिवार वंचित नही रहेगा। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व कागा गरपक के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा, भाजपा जनजाति संघ के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत, नंदी राणा, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, नंदी राणा, लीला देवी, इंदू, सावित्री, रायसिंह, नरेंद्र सिंह के साथ ही करीब 40 लोग मौजूद रहे।


