कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई, पर खतरा टला नहीं, अभी भी डरावने हैं देश के हालात, पढ़ें पूरी रिपोर्ट–

by | Jul 12, 2021 | कोरोना, राष्ट्रीय | 0 comments

देश में हर डेढ़ मिनट में दम तोड़ रहा कोरोना का मरीज, घर में रहें, सुरक्षित रहें–दिल्ली। हर में रहें सुरक्षित रहें, कोरोना संग अब जीना सीखना हमारी मजबूरी हो गई है। हमें यहां फिलहाल यह लग रहा है कि कोरोना का कहर धीमा पड़ गया, जहां देखें वहां भीड़ का जमघट लगना शुरू हो गया है। लेकिन जब देश के हालात पर नजर दौड़ रही है, तो हालात अभी भी डरावने हैं। बताया जा रहा है कि देश में हर डेढ़ मिनट में कोरोना का मरीज दम तोड़ रहा है। महाराष्ट्र में अभी भी हालात जस के तस हैं। अब परिवहन पूरी तरह से खुला हुआ है। कहीं कढ़ाई से लॉकडाउन नहीं है। जिससे लोग कहीं भी आ जा रहे हैं। ऐसे में घर में रहें और सुरक्षित रहें। ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कभी भी कोरोना फिर बढ़ा रुप धारण कर सकता है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटे में 894 लोगों की मौत हुई। साफ है कि डेढ़ मिनट में एक मरीज की अकाल मौत हुई है। यह आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। कोरोना संक्रमण के चरम पर जाने के बाद अचानक रुक जाना भी स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता को बढ़ा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जहां पहली लहर में मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन मौत का आंकड़ा कम था, लेकिन दूसरी लहर में मरीजों की संख्या तो सीमित रही, पर मौत का आंकड़ा बढ़ गया। इसी को देखते हुए आगे भी प्रकोप के जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। नियमित साफ सफाई पर ध्यान देने की जरुरत है। बेवजह घर से बाहर निकलना भी घातक हो सकता है। सभी मास्क लगाकर रहें और सेनिटाइजर का उपयोग करें। 

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!