चमोली: अ​धिकारी लोकसभा चुनाव में व्यस्त, खनन कारोबारी हुए बेलगाम–

by | Apr 7, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


जिलासू से रात को सप्लाई हो रहा माल नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में किया जा रहा भंडारण, लोग हुए परेशान–

गोपेश्वर: जिले के जिम्मेदार अ​धिकारी जहां लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं, वहीं खनन कारोबारी बेलगाम हो गए हैं। अलकनंदा नदी पर चल रहा खनन कार्य रात के अंधेरे में भी किया जा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। जिलासू में अलकनंदा के किनारे हो रहने खनन में भारी अनियमितता सामने आई है।

बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रक बजरी और पत्थर नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में भंडारण किया जा रहा है। देर रात तक यह काम किया जा रहा है। इसका जिले के जिम्मेदार अ​धिकारियों को भनक तक नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात तक बदरीनाथ हाईवे से झूलाबगड़क्रशर तक खनन की सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। यह सब अवैध तरीके से किया जा रहा है। जिला​धिकारी और जिला खनन अ​धिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। लोगों का कहना है कि वे खनन के इस अवैध कारोबार से सो भी नहीं पा रहे हैं।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!