गोपेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बर्फानी इलेवन ने जीत लिया। खेल विभाग चमोली ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को हुए फाइनल में बर्फानी इलेवन ने ६-५ से गोपीनाथ क्लब को पराजित किया। बर्फानी की ओर से अमन कंडारी 7वें, 22वें व 25वें मिनट में तीन गोल, अमन गड़िया ने 28वें व 30वें मिनट में दो गोल और आदित्य नेगी ने 35वें मिनट में एक गोल किया। गोपीनाथ इलेवन से अभिषेक रावत ने 32वें, 37 वें, 39वें व 40वें मिनट में चार और सोहन रावत ने 4वें मिनट एक गोल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में बर्फानी इलेवन ने हिमालयन ब्वॉइज को 3-1 से और गोपीनाथ क्लब ने पीपी ब्वॉइज को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैचों के निर्णायक की भूमिका में अजीत रावत, अभिषेक, अनूप, विष्णु एवं प्रियाशुं रहे। भाजपा युवा मोर्चा के चमोली-रुद्रप्रयाग विभाग संयोजक मनोज भंडारी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीएस चौधरी, सहायक प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, जगदीश रावत, तनवीर अहमद, विकेंद्र चौहान, दिव्या सती कैलखुरा, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह और जयवीर सिंह रावत प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मौजूद रहे।
चमोली–बर्फानी इलेवन ने जीती मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
