चमोली: शराब के नशे में बस चलाने वाला चालक गिरफ्तार–

by | Jun 5, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने रोकी बस, फिर भी नहीं रुका, बैरियर लगाकर रोका, पुलिस ने बस को किया सीज–

चमोली: शराब के नशे में यात्रियों से भरी बस चलाने के आरोप में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को सीज कर यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया। जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली कि एक चालक बस को तेजी से लहराते हुए चला रहा है। पुलिस ने ग्रीफटीसीपी के पास बस रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। जिसके बाद बैरियर लगाकर बस को रोका गया।

चालक धर्मेंद्र सिंह नशे की हालत में पाया गया। चालक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल किया गया, जिसमें शराब की पुष्टि होने पर बस को सीज कर दिया है। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि चालक का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जा रही है। बस में मुंबई के 20 यात्री सवार थे, वे बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों को टैक्सी वाहनों से आगे भेजा गया।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!