चमोली: हरेला पर्व की रही धूम, जिले में एक लाख 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य–

by | Jul 16, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

नंदानगर के सैंती गांव में महिलाओं ने विष्णुधारा में पुष्प अर्पित कर किया पौधरोपण, मैठाणा में पेड़ वाले गुरुजी ने छात्र-छात्राओं के साथ रोपे पौधे–

गोपेश्वर: चमोली जिले में मंगलवार को हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न राजकीय और गैर राजकीय संस्थाओं ने पौधे लगाकर हरेला पर्व की शुरुआत की। वन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि एक माह तक चलने वाले हरेला पर्व के दौरान एक लाख 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

नंदानगर के सैंती गांव में महिलाओं ने विष्णुधारा में बेलपत्री का समलौण पौधा रोपा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी, भूवनेश्वरी देवी, भवानी देवी, विमला देवी, सुनीता, ऊषा देवी, पत्रकार विजय प्रसाद मैंदोली और समलौंण आंदोलन की संयोजिका नंदा जोशी के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

सैंती गांव के विष्णुधारा में महिलाओं ने लगाया बेलपत्री का पौधा-

जनपद में राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान रौली ग्वाड़, एसपी कार्यालय परिसर, नर्सिंग कॉलेज पटियालधार और जीआईसीमैठाणा में फलदार व छायादार पौधों का रोपण हुआ। मैठाणा में पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधे रोपे। पोखरी में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने पौधरोपण किया। इसके अलावा पीपलकोटी, नंदानगर में भी पौधरोपण किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों, सरकारी विभागों व गैर सरकारी संस्थाओं ने भी विभिन्न जगह पर पौधे लगाए।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!