चमोली: नगर में गंदगी देख बिफरे जिला​धिकारी, अ​धिशासीअ​धिकारी का किया जवाब तलब–

by | Sep 9, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जगह-जगह फैले कूड़े और टैग लगे पशुओं के आवारा घूमने पर जताई नाराजगी, कहा आगे से ऐसा नहीं होगा, नियमित निगरानी करें–

गोपेश्वर:जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने नगर में जगह-जगह कूड़ा फैला होने और टैग लगे पशुओं के आवारा घूमने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका गोपेश्वर के ईओ का जवाब तलब किया। डीएम सख्त निर्देश दिए कि नगर में कहीं भी कूड़ा नहीं फैला होना चाहिए और टैग लगे पशु कहीं भी आवारा घूमते हुए नजर नहीं आने चाहिए।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान देखा कि टैग लगे पशु इधर-उधर घूम रहे हैं और नगर में जगह-जगह पर कूड़ा खा रहे हैं। डीएम ने इसपर गहरी नाराजगी व्यक्त की। ईओ को निर्देश दिए कि टैग वाले पशु सड़कों पर न रहे और किसी भी प्रकार का कूड़ा खुले में नहीं दिखना चाहिए।

टैग से पशु मालिकों की पहचान की जाए और पशुओं को आवारा छोड़ने पर चालान किया जाए। खुले में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि इस कार्य में कोताही बतरने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों में डेंगू के प्रति विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने जिले के सभी निकायों में एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। इसपर ईओ ने बताया कि इस वर्ष एक अप्रैल से अभी तक इस एक्ट के तहत 127 चालान किए जिसमें 1.11 लाख की धनराशि वसूली गई है।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!