चुनावी विगुल: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई, 20 नवंबर को होंगे चुनाव–

by | Oct 15, 2024 | चुनाव, देहरादून | 0 comments

रुद्रप्रयाग जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू, 90 ​हजार मतदाता करेंगे मतदान, कई अन्य जानकारियां भी पढ़ें–

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का विगुलबज गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने उपचुनाव को लेकर प्रेस वार्ता की। 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव होंगे। इसी के साथ रुद्रप्रयाग जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

इस मतदान में 90540 मतदाता अपने मता​धिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 166 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना हो जाएंगी, जबकि 7 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी। चुनाव के लिए 27 सेक्टर और दो जोन बनाए गए हैं। बता दें कि विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवंबर तक नाम वापसी होगी।

error: Content is protected !!