जय किसान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की खेत में धान की रोपाई, किसानों के साथ बिताया समय–

by | Jul 6, 2025 | खेतीबाड़ी, देहरादून | 0 comments

खटीमा के नगरा तराई में मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों को किया याद, भूमि के देवता भूमियां, पानी के इंद्र औेर छाया के देव मेघ की वंदना की–

देहरादून, 05 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत में धान की रोपाई की। बैलों की जाेड़ी के साथ हल लगाया और धान भी रोपी। खटीमा के नगरा तराई में मुख्यमंत्री ने धान की रोपाई की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता ने केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं ब​ल्कि समृद्ध संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा हुड़किया बौल के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देवता मेघ की वंदना भी की।

मुख्यमंत्री के खेतों में धन की रोपाई की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पेज तक पहुंची, तो उसी क्षण वायरल हो गई। पर्वतीय क्षेत्र से ​घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की किसानों के साथ बिताया ये वक्त उनकी होसलाआफजाई भी है।

error: Content is protected !!