7 अक्टूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बदरीनाथ भी आ सकते हैं मोदी, यह है प्रस्तावित कार्यक्रम–

by | Sep 29, 2021 | चमोली, राष्ट्रीय | 0 comments

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को केदारनाथ आएंगे। वे यहां पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम भी आ सकते हैं। बदरीनाथ धाम में भी प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री के सलाहकार और पीएमओ के सचिव बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में पुननिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिल्ली लौटे और उन्होंने अपनी रिपोर्ट पीएमओ को सौंप दी है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ऋषिकेश में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इधर, राजनीतिक रुप से भाजपा उत्तराखंड में कांग्रेस को झटके पर झटके दे चुकी है। पहले कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हुए उसके बाद धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले पहले भाजपा कुछ अन्य राजनीति के धुरंधरों को पार्टी में शामिल कर प्रधानमंत्री को तोहफा दे सकती है। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!