चमोली: बुजुर्ग और बच्चे हुए सम्मानित, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम–

by | Feb 27, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बुर्जुगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई का किया गया वितरण, वि​भिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पाया अव्वल स्थान–

गोपेश्वर, 27 फरवरी 2026: अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु कार्यकम का हुआ आयोजन

शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग चमोली द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह गोपेश्वर में एक कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 वृद्ध जनों का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य प्ररिक्षण, दवाई वितरण किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के द्वारा पेंटिग, भाषण, निंबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।

जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरू राम राय पब्लिक स्कूल के बालिका आराध्या नेगी द्वारा प्रथम स्थान, बालिका आराध्या बिष्ट द्वारा द्धितीय स्थान तथा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के बालक अंशुल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की बालिका प्रिंयांशी पुंडीर द्वारा प्रथम स्थान, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की बालिका तमन्ना द्वारा द्वितीय स्थान, 1008 गीता स्वामी इंटर कालेज गोपेश्वर द्वारा द्धितीय स्थान तथा 1008 गीता स्वामी इंटर कालेज गोपेश्वर के बालक आदित्य पोखरियाल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बालिका प्रियांशी द्वारा प्रथम एवं धीरज द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में वृद्ध जनों हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क भोजन की व्यवस्था एवं आने जाने हेतु वाहन की व्यवस्था की गयी। वृद्ध जनों द्वारा बताया गया कि विभाग के द्वारा समय-समय पर वृद्ध जनों हेतु विभागीय कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन का लाभनिरंतर प्रदान किया जा रहा है। अटल वयोवृद्ध योजना के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में वृद्ध जनों हेतु निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का भी निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान तक 80 वृद्ध जनों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। साथ ही विभाग द्वारा वृद्ध जनों को सूक्ष्म जलपान एवं उनके निवास स्थान से लाने एवलेजाने हेतु निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गयी है।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील नेगी, अधीक्षक वृद्ध आश्रम हरपाल सिंह रौथाण, वरिष्ठ सहायक रोहित प्रकाश, डीएस बर्तवाल सेवानिवृत्त वन दरोगा, बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार, परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, रजत प्रकाश, हरेन्द्र सिंह नेगी, विजय कुमार शाह, बाल सरक्षण इकाई से कु० सोनम काउंसलर, कु० सुलेखा सामाजिक कार्यकर्ता, एनईएचप्रोडेक्शन से सुनील पुंडीर आदि उपस्थिति थे।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!