ओटीपी नहीं आया तो परेशान न हों, 25 दिन हो गए बुकिंग के तो मिल जाएगा गैस सिलिंडर, शुक्रवार को गोपेश्वर में बंटेगी गैस–
गोपेश्वर, 12 मार्च 2026: यदि आपके मोबाइल फोन पर ओटीपी नहीं आ रहा है तो परेशान न हों। यदि गैस भराए 25 दिन हो गए हैं तो आप अपना खाली गैस सिलिंडर भरवाने के हकदार हैं। यह कहना है कि गोपेश्वर गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत का।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए पैनिक होने की जरुरत नहीं है। गैस समय पर और पर्याप्त मिल रही है। सभी को आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। पूर्व से निर्धारित रोस्टर के हिसाब से ही ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को गैस गौदाम से 100 से अधिक लोगों को भरे गैस सिलिंडर दिए गए। किसी को भी बैरंग नहीं भेजा गया। गैस प्रबंधक ने कहा कि यदि गैस भराए 25 दिन हो गए हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के गैस दे दी जाएगी।
कहा कि घरेलू गैैससिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। कुजौं-मेकाेट, घिंघराण, निजमुला घाटी, बछेर, मंडल और गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पूर्व से निर्धारित रोस्टर के आधार पर ही सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को गोपेश्वर नगर में गैस वितरित की जाएगी। शुक्रवार को भी गैस का ट्रक गोपेश्वर पहुंच जाएगा और उसे वितरित कर दिया जाएगा।


