मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स जाकर महाराज का जाना हालचाल, चिकित्सकों से ली जानकारी–
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबियतबिगड़ने से उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बृहस्पतिवार को एम्स पहुंचे और महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महाराज के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई। साथ ही एम्स प्रशासन के डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मंगलवार रात को करीब दस बजे अचानक तबियतबिगड़ गई थी, तब उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया था।
सतपाल महाराज एक वरिष्ठ नेता के साथ ही आध्यात्मिक गुरु भी हैं। अभी तक कई देशों में वे प्रवचन कर चुके हैं। उनकी तबियतबिगड़ने की सूचना मिलने पर उनके भक्तों और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


