आपदा अलर्ट– चेतावनी, 18 व 19 को पैदा हो सकते हैं 2013 जैसे हालात–

by | Oct 18, 2021 | आपदा, देहरादून | 0 comments

देहरादून। 18 और 19 अक्टूबर के लिए राज्य आपदा प्रबंधन ने रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन ने इन दो दिनों में वर्ष 2013 की आपदा जैसे हालात की चेतावनी दी है। जगह-जगह चारधाम तीर्थयात्रा रोक दी गई है। असामान्य तौर पर गर्मी और उसके तुरंत बाद सर्दी एकदम बढ़ गई है। मौसम के इस हालात पर आपदा प्रबंधन की विशेष नजर रखे हुए है। शासन की ओर से सभी जनपदों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों में असामान्य हलचल पर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा को लेकर रणनीति पर चर्चा की और 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली। गृहमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!