चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

by | Jun 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया–

गोपेश्वर, 04 जून 2026: दशोेली विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर बैमरु गांव के ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी सदन बैठक की कार्रवाई के बीच ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने बैमरु गांव से होकर जा रही सड़क का निर्माण डुमक गांव तक किए जाने की मांग उठाई। जबकि पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों ने भूस्खलन और सर्वेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए सड़क निर्माण पर असहमति जताई। जिस पर नाराज होकर प्रधान सदन में ही धरने पर बैठ गए।

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रधान शांत हुए। जिला​धिकारी ने बैठक के दौरान पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों और प्राप्त शिकायतों की आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर खंड विकास अधिकारी सहायक खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक के सभी प्रस्तावों और शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में वि​भिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखा। जिला​धिकारी ने सभी प्रस्तावों पर अ​धिकारियों से जवाब मांगा।

बीडीसी बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर जनपद में बीडीसी बैठकों के प्रस्तावों एवं शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे विभागों की जवाबदेही तय होगी तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने और फील्ड स्तर पर कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल और पशुपालन विभाग से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर गाड़ी की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी, प्रधान भगत फरस्वाण, सरतोली प्रधान महेंद्र बिष्ट, प्रधान सुभागा देवी, सेम डुंगरा के प्रधान युद्धवीर फरस्वाण, वीरेंद्र सिंह गड़िया ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!