चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

by | Jun 12, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान–

पीपलकोटी, 12 जून 2026: पीपलकोटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, फेरी वालों और किरायेदारों के सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पीपलकोटी क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि ठेकेदार सोमपाल ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने पुलिस एक्ट के तहत ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस हजार का चालान किया।

साथ ही सभी मजदूरों का शीघ्र शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों और किरायेदारों को रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!