चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

by | Sep 15, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग–

गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में सोमवार को तीन दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के तहत आयोजित 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के अरमान ने प्रथम, राउप्रा विद्यालय पटियालधार के ऋषभ ने द्वितीय और राउप्रा विद्यालय कुनकुली के नितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राउप्रा विद्यालय घुड़साल की प्रियंका प्रथम, बमियाला की कल्पना द्वितीय और इसी विद्यालय की सृष्टि तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में आस्था, रिया और कनक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में ऋषभ प्रथम और नमन द्वितीय रहे।

खो-खो में कनिष्क, नितेष, भानु, दीपक, नैतिक फरस्वाण, अनुज, रितिक, नैतिक और अतुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक शिक्षक बैशाख सिंह रावत ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!