गोपेश्वर। खेल विभाग चमोली द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर नौ से 20 नवंबर तक स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के 50 चयनित बालिकाओं का ताइक्वांडो खेल में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित किया गया। शनिवार को शिविर का समापन हुआ। प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी एसपी गौड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपनाते रहें तथा प्रशिक्षणार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया कि वह शासन व खेल विभाग चमोली द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में मिली तकनीकी जानकारियों को लगनशील के साथ आगे भी उपयोग में लाते रहें। जिससे वह एक अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने जनपद और राज्य का नाम खेल जगत में रोशन कर सकें। प्रशिक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट की 9, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण की चार, राजकीय इंटर कॉलेज घाट व कुंडबगड़ की चार चार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की 5, राजकीय कुजौं मैकोट की पांच, राजकीय जूनियर हाई स्कूल वेलीधार के तीन तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की 5 छात्राओं को मिलाकर 50 बालिकाएं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, दीपक तिवारी, दिव्या सती कैलखुरा, रश्मि बिष्ट, खेल विभाग के सीईओ विक्रम चौधरी, एनएस नेगी, राजंपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, पीआरडी स्वयंसेवक विक्रम सिंह कंडारी, रेखा नेगी, सरिता राय आदि मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
चमोली खेल विभाग ने दिया बेटियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण, सम्माानित भी किया, जिलेभर की 50 छात्राओं ने किया प्रतिभाग–
by laxmi Purohit | Nov 20, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी के...
वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
