स्वरोजगार के लिए १७ लोगों के लिए बैंक ऋण स्वीकृत, साक्षात्कार हुआ आयोजित-

by | Aug 3, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

नंदप्रयाग। दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंगलवार को स्वरोजगार के लिए नंदप्रयाग नगर पंचायत कार्यालय में 17 आवेदकों का बैंक ऋण के लिए साक्षात्कार लिया गया। मिशन के तहत बनाई गई टास्क फोर्स कमेटी ने आवेदकों के साक्षात्कार के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया। उसके बाद ऋण आवेदन संबंधित बैंक को भेजे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि कोविड के चलते बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसी योजनाएं लोगों को स्वरोजगार शुरू करने में काफी मददगार साबित होती हैं। बताया कि योजना के तहत २१ लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें १७ के ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। जिसमें गाय, भैंस, मछली पालन, दुकान और अन्य स्वरोजगार शामिल हैं। टास्क फोर्स में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक धीर सिंह, अमित नेगी, सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे। इस दौरान आवेदकों ने मिशन से जुड़े अधिकारियों को अपनी भविष्य की रणनीति भी बताई। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार अपनाने के सुझाव भी दिए। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!