एचएमएससी मलारी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब– 

by | Jul 21, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

उपविजेता रही जेलम की टीम, ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न–  
जोशीमठः सीमांत नीती घाटी में नौ जुलाई से चल रहे ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया है। बृहस्पतिवार को एचएमसीसी की टीम ने जेलम की टीम को सात विकेट से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्साधिकारी देहरादून डा. मान सिंह राणा ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी पुरस्कार स्वरुप भेंट की, उपविजेता रही जेलम की टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। 

मलारी के समीप बुरांस के पवनदूतिका स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दोपहर में साढ़े बारह बजे से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। इस दौरान स्टेडियम खेल प्रेमियों से खचाखच भरा था। छक्के और चौके लगने पर स्टेडियम खेल प्रेमियों की तालियों से गूंज रहा था। एचएमसीसी मलारी और क्रिकेट क्लब जेलम के बीच हुए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर जेलम की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 105 रन बनाए।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी मलारी की टीम ने अग्गी राणा के 48 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया। अग्गी राणा मेन ऑफ दि मैच रहे। दिनेश राणा को मेन ऑफ दि टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के समापन पर विधायक प्रतिनिधि सुप्या सिंह राणा, ओम प्रकाश डोभाल, ग्राम प्रधान मंगल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष शुक्री देवी, सौरभ राणा, मनोज राणा, संजू राणा, दिनेश, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह राणा, मंगल सिंह के साथ ही क्षेत्र की जनता मौजूद रही। प्रतिवर्ष स्थानीय युवा ‌ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं। 

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!