आस्थाः  नीती घाटी के गांवों का भ्रमण करेगी लाता की मां नंदा–

by | Aug 19, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 छह सितंबर से गांवों के भ्रमण पर जाएगी मां नंदा, ग्रामीण तैयारियों में जुटे, प्रवासी ग्रामीण भी जुटेंगे–

गोपेश्वरः बारह साल बाद लाता की मां नंदा अपने भक्तों से मिलने के लिए गांव-गांव भ्रमण करेगी। नीती घाटी की आराध्य देवी मां नंदा बारह वर्षों बाद दिवारा भ्रमण पर जाएगी। माता की डोली छह सितंबर से घाटी के गांवों का भ्रमण के लिए निकलेगी। इसके लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं। अपनी ईष्ट देवी का आशीर्वाद पाने के लिए कई प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांवों को आने का कार्यक्रम बना रहे हैं।

लाता गांव के मंदिर में छह सितंबर को मां नंदा की डोली गर्भगृह से बाहर निकाली जाएगी, इसी दिन माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए तोलमा गांव जाएगी। इसके बाद फाक्ती, जुम्मा, कागा, द्रोणागिरी, गरपक, सेंगला-जेलम, जेलम-कोठार, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, फरकिया, बांपा और गमशाली गांव होते हुए देश के अंतिम गांव नीती पहुंचेगी। यहां एक दिन माता की डोली प्रवास करेगी और गांव में विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

अधिक पैदल दूरी होने के कारण मलारी, जेलम और नीती गांव में माता की डोली एक-एक दिन के प्रवास पर रहेगी। इसके बाद लोंग, सुकी भलगांव में भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के बाद माता की डोली अपने मंदिर में विराजमान हो जाएगी। जेलम गांव के आनंद ‌सिंह बुटोला ने बताया कि मां नंदा के दिवारा भ्रमण से ग्रामीणों में उत्साह है। लोग इन दिनों अपने मकानों के रंग-रोगन और आम रास्तों की साफ-सफाई में लगे हुए हैं। अपनी आराध्य देवी से मिलने के लिए मैदान क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीण भी अपने गांवों को आने का कार्यक्रम बना रहे हैं।  

Latest News

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...
error: Content is protected !!