धार्मिक परंपराः बंद हुए भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट–

by | Sep 5, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

हर साल सावन संक्रांति पर खोले जाते हैं मंदिर के कपाट, कई गांवों के श्रद्घालु मंदिर में पहुंचे–

जोशीमठः उर्गम घाटी में स्थित भगवान फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट सोमवार को ‌विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। विभिन्न गांवों से पहुंचे भक्तगणों ने भगवान फ्यूंलानारायण भगवान की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। मंदिर के पुजारी योगंबर सिंह ने भगवान की मूर्ति पर मक्खन का लेप लगाकर पूजा अर्चना की। जिसके बाद स्थानीय फ्यूलयांण ने भगवान का फूलों से श्रृंगार किया गया, दोपहर बाद विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के समय भर्की, भेंटा, अरोसी, ग्वाणा, पिलखी सहित आस पास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जनदेश सामाजिक संस्था के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण ‌सिंह नेगी ने बताया कि अगले वर्ष श्रावण मास की संक्रांति पर ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान की चल विग्रह मूर्ति भर्की गांव लाई गई, जहां शीतकाल में भगवान की पूजा होती रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान नारायण और मां नंदा, सनूल देवी को हलवा और पूरी का प्रसाद चढ़ाया। कपाट बंद होने के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन फरस्वाण, प्रधान भर्की मंजू देवी, सरपंच सुरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, देवेंद्र चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!