चमोलीः 32 साल में पहली बार कोई जिलाधिकारी पहुंचा डुमक-कलगोठ गांव– 

by | Nov 4, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

18 किमी पैदल चढ़ाई चढ़कर गांव पहुंचे डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत– 

गोपेश्वरः  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना 18 किमी की पैदल चढ़ाई नापकर जिले के सबसे दूरस्थ गांव डुमक पहुंचे। डुमक-कलगोठ गांव में जिलाधिकारी पहुंचे, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिलाधिकारी अपने साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी लेकर गए थे। 32 साल बाद जिलाधिकारी को गांव में पाकर ग्रामीण काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने जिलाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने किमाणा, कलगोठ और डुमक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कलगोठ में एएनएम सेंटर और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। कलगोठ की ग्राम प्रधान बीना देवी और ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जिलाधिकारी पहुंचे हैं। जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो पाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सामने कई समस्याएं रखी।

ग्रामीणों ने सैंजी लग्गा कुजौं-मैकोट मोटर मार्ग के किसी 22 से 24 में समरेखण विवाद दूर करने, राजकीय इंटर कॉलेज कलगोठ में शिक्षकों व प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर तैनाती करने, विद्यालय में प्रयोगशाला निर्माण, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!