गोपेश्वर में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई–

by | Nov 6, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

 

पौड़ी ने जीता राज्य आमंत्रण फुटबाल का उद्घाटन मैच, अन्य मैचों का भी पढ़ें परिणाम– 

गोपेश्वरः गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हो गया है। उद्घाटन मैच पौड़ी ने जीता। पौड़ी की टीम ने हरिद्वार को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पौड़ी और हरिद्वार के बीच खेला गया। पौड़ी की तरफ से नीरज ने दूसरे, शशांक ने 24वें मिनट में 1-1 गोल और अजय ने 33वें व 54वें मिनट में दो गोल किए, जबकि हरिद्वार की ओर से एक मात्र गोल निशांत ने 32वें मिनट में किया।

दूसरे मैच में हल्द्वानी हॉस्टल ने रुद्रप्रयाग को 4-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से तनिष्क भंडारी नें 5वें व 17वें मिनट में दो गोल, पवनदीप ने 43वें औरं जतिन कुमार नें 58वें मिनट में 1-1 गोल कर टीम को जीत दिलाई।

तीसरे मैच में बागेश्वर ने गौचर को 3-2 से हराया। बागेश्वर की ओर से अमित ने 8वें, हिमांशु ने 26वें, जतिन कार्की ने 51वें मिनट में 1-1 गोल किया। गौचर की टीम की से वीरेंद्र ने 23वें और अमित ने 47वें मिनट में 1-1 गोल किया। चौथे मैच में डीएफए टिहरी ने डीएफए उत्तरकाशी को 2-0 से हराया। टिहरी की टीम से अंकित सेमवाल ने 8वें और 36वें मिनट में दो गोल किए।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक गोपाल सिंह, आनंद देव, भगवत मेर और लाईन मैन की भूमिका में नवीन कुंवर एवं विपिन बिष्ट रहे। इस दौरान राजकीय बालिका हाईस्कूल नैग्वाड़ की प्रधानाध्यापिका लता झिंक्वाण, खेल विभाग के सीएओ विक्रम चौधरी, कमल किशोर, जयदीप झिंक्वाण, विकेंद्र चौहान, जगदीश रावत, ग्राउंड स्टाप राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम कंडेरी, अनूप नेगी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!