चमोलीः अगले साल की चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने अभी से कमर कसी– 

by | Dec 1, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

डीएम हिमांशु खुराना ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश– 

गोपेश्वरः जनपद में चारधाम यात्रा सिस्टम को सुदृढ़ एवं मजबूत करने को लेकर गुरूवार को जिलाधिकारी हिमांश खुराना ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पिछले यात्रा अनुभवों और मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और यात्रा सिस्टम को सशक्त करने के लिए सभी के सुझाव लिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यात्रा मार्गो में श्रद्वालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे यात्रा सीजन के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।

बद्रीनाथ तथा हेमकुण्ड यात्रा मार्ग में प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था करने को कहा। यात्रा मार्ग पर स्थायी शौचालय स्थापित करने के लिए एसडीएम को भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनजमेंट, पार्किंग, आवास, भोजन, पानी, शौचालय एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ करने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, बीकेटीसी के सीओ योगेन्द्र सिंह सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!