गोपेश्वर। बुधवार को कलम क्रांति साहित्यिक मंच के द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विषय श्रृंगार तथा सुहागिन रहा। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपेश्वर नगर में महिलाओं के द्वारा सावन हरियाली तीजोत्सव विभिन्न क्रियाकलापों जैसे गायन, नृत्य, भजन तथा मेंहदी प्रतियोगिता के साथ गणेश मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ जिसमें नगर की अधिकांश महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ सज-धजकर अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. सुमन ध्यानी, विशिष्ट अतिथि दीना परमार तथा सुषमा बगवाड़ी की गरिमामयी उपस्थित रही। जिन्होंने अपने सम्बोधन में पर्व के महात्म्य के बारे में बताया तथा गौरी व शिव के मिलन की प्रचलित कथा भी सबके सम्मुख रखी। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के विस्तार हेतु कलम क्रांति साहित्यिक मंच की संस्थापिका (तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित)शशि देवली ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया तत्पश्चात कलम क्रांति साहित्यिक मंच के ज्योति बिष्ट ,अनीशा ,गीता आदि ने काव्य पाठ किया। मेंहदी प्रतियोगिता में क्रमशः इशिता ,ममता और कृतिका प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार वैष्णवी को दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती प्ररेणा रावत ,दीपा, ममता भट्ट, सुनीता भट्ट, छबि, लता मिश्रा,दुर्गी ,दीपा चौहान, कुसुम, रेखा ,उमा आदि उपस्थित रहे। डा. सुमन ध्यानी ने कहा कि हरियाली तीजोत्सव पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करतीं हैं। यह कार्यक्रम गोपेश्वर में प्रतिवर्ष हर्षोंल्लास के साथ आयोजित किया जाता है।
हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए तीज के गीत, काव्य पाठ के साथ हुई मेंहदी प्रतियोगिता–
by laxmi Purohit | Aug 11, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

Latest News
सुभाग, हर्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...
जिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...
चारा प्रजाति का पौधरोपण वनाग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...
विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अभियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...
चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...
शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

