जोशीमठ में लोनिवि का निरीक्षण भवन भी होगा डिस्मेंटल– 

by | Jan 17, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

यह पहला सरकारी भवन जिस पर प्रशासन ने लगाया डिस्मेंटल का स्टीकर–

जोशीमठः चारों तरफ से दरार पड़ने से जर्जर हालत में पहुंचा लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन भी डिस्मेंटल होगा। दो होटलों को तोड़ने के बाद अब लोनिवि के अतिथि गृह को भी तोड़ने की कार्रवाई बुधवार से शुरु होगी। यह पहला सरकारी भवन है जिस पर प्रशासन ने डिस्मेंटल का स्टीकर चस्पा कर दिया है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि लोनिवि के गेस्ट हाउस को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई बुधवार से शुरु होगी। जैसे-जैसे सीबीआरआई की संस्तुति होगी अन्य क्षतिग्रस्त भवनों को भी तोड़ा जाएगा।

 नगर में दो और होटल दारार आने से झुकते जा रहे हैं। पहले प्रशासन ने यहां पर पीले रंग के स्टीकर लगाए थे, लेकिन दारारें बढ़ने के साथ वहां लाल रंग के स्टीकर लगा दिए गए हैं। रोपवे को जाने वाली रोड पर होटल स्नो क्रेस्ट और कामेट हैं जो लगातार झुकते जा रहे हैं।

स्नो क्रेस्ट के अंदर दारारें तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं कामेट के बाहर से टाइल्स उखड़ गई हैं और दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। बढ़ती दरारों को देखते हुए प्रशासन ने इन दोनों होटलों को असुरक्षित श्रेणी में रख दिया है। हालांकि अभी होटलों के डिस्मेंटल का आदेश नहीं हुआ है। होटलों के बाहरी हिस्से में भी जमीन पर गहरी दरारें आ गई हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि सीबीआरआई की सलाह के बाद ही होटल और निजी भवनों के डिस्मेंटल की कार्रवाई की जा रही है। अभी कॉमेट और स्नो क्रेस्ट होटल के डिस्मेंटल की अनुमति नहीं है। दो निजी भवन स्वामियों ने भी अपने मकानों के डिस्मेंटल के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, सीबीआरआई के दिशा निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!