आस्थाः  बर्फ के आगोश में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम–

by | Feb 11, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में दो दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी, चार फीट बर्फ जमीं–

चमोलीः बदरीनाथ और केदारनाथ धाम इन दिनों बर्फ के आगोश में है। यहां पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में अभी तक चार फीट तक बर्फ जम गई है। बदरीनाथ धाम के अलावा हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ जम गई है।

बदरीनाथ धाम में इन दिनों तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय तापमान माइनेस 11 तक पहुंच रहा है। बदरीनाथ धाम में जब कपाट बंद रहते हैं तो बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी और पुलिस के जवान यहां निवास करते हैं। इस वर्ष धाम के द्वार 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

इस बार धाम में अच्छी बर्फबारी होने से तीर्थयात्रियों को भी बर्फ के दर्शन हो पाएंगे। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए कई तीर्थयात्रियों ने अभी से एडवांस बुकिंग करनी भी शुरु कर दी है। बदरीनाथ धाम के अलावा केदारनाथ में भी जोरदार बर्फबारी हो रही है।

केदारनाथ में करीब छह फीट तक बर्फ जमीं है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी को देखते हुए यहां चल रहे निर्माण कार्यों को भी रोक लिया गया है और मजदूर निचले क्षेत्रों की ओर लौट आए हैं। केदारनाथ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार बने हुए हैं। 

Latest News

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...
error: Content is protected !!