देवेंद्र रावत को लगातार दूसरी बार मिली चमोली प्रेस क्लब अध्यक्ष की कमान–

by | Mar 29, 2023 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ निर्वाचन

गोपेश्वर। चमोली जिला प्रेस क्लब का विधिवत गठन हो गया है। दूसरी बार भी देवेंद्र रावत को अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष पिमोली की अध्यक्षता में हुए क्लब के चुनाव में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

नई सदस्यता के मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार समीर बहुगुणा, सुभाष पिमोली, बीपी बमोला, दिनेश जोशी और हरेंद्र बिष्ट ने कमेटी का गठन किया, जिसमें एक माह के अंतर्गत सदस्यों के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ‌इसके लिए निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र रावत व जगदीश पोखरियाल ने नामांकन फार्म खरीदे। लेकिन सिर्फ देवेंद्र रावत की ओर से ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

इस पर निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बिष्ट ने देवेंद्र रावत का अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। जबकि उपाध्यक्ष के तीन पदों पर एक-एक ही नामांकन पत्र बिके, जिस पर शेखर रावत, महिपाल गुसांई व हरेंद्र बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर जगजीत मेहता, डॉ. अवतार सिंंह नेगी, महिपाल नेगी व हेम मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष पद पर पुष्कर चौधरी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!