चमोली करंट हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, कौन है यह भाष्कर महाजन–

by | Jul 29, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

न लि​खित समझौता, न कंपनी का आदमी, उठ रहे सवाल पिछले ढाई सालों से कैसे कर रहा था सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन, कौन है 16 मौतों का जिम्मेदार, पढें जांच रिपोर्ट–

गोपेश्वर: चमोली में में19 जुलाई को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए भीषण करंट हादसे का असली गुनेहगार जो भी हो, लेकिन यह बात सामने आ रही है कि आ​खिर यह भाष्कर महाजन कौन है, जो बिना किसी समझौते के प्लांट का संचालन कर रहा था। पिछले ढाई साल से एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली के डायरेक्टर भाष्कर महाजन ही प्लांट का संचालन कर रहा था। जबकि जय भूषण मलिक कांट्रैक्टर पटियाला और मैसर्स काॅफिडेंट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर के अ​धिकारियों का कहना है कि भाष्कर महाजन के साथ प्लांट संचालन का कोई लि​खित समझौता उनकी ओर से नहीं किया गया था। यानि प्लांट के संचालन, स्ट्रेक्चर व देखरेख सहित हर स्तर पर लापरवाही सामने आई है। जिससे हादसा इतना भीषण हुआ।

प्लांट में सारा काम हवा हवाई चल रहा था। इस प्लांट को वह व्यक्ति देख रहा था जो ज्वाइंट वेंचर का अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी ही नहीं था। जिन मशीनों के संचालन के लिए तकनीकी दक्ष कर्मियों की जरूरत होती है वहां संस्कृत और सामान्य बीए पास कर्मियों को रखा गया। एसटीपी का बिजली का बिल हर महीने बीपीएल परिवार से भी कम आ रहा था। लेकिन न तो ऊर्जा निगम ने इसकी जांच की न ही जल संस्थान ने इसका संज्ञान लेने की जरूरत समझी।

जांच अधिकारी ने हादसे की जिम्मेदार लीड पार्टनर जय भूषण मलिक कांट्रैक्टर पटियाला और मैसर्स काॅफिडेंट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर के अलावा भास्कर महाजन की फर्म एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली को उत्तराखंड सहित पूरे देश में ब्लैक लिस्टेड किए जाने की संस्तुति की है। साथ ही फार्मों पर दंडात्मक कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।

जांच अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने 175 पन्नों की जांच रिपोर्ट में 39 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। हादसे के लिए ज्वाइंट वेंचर फर्माें को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया है। जांच अधिकारी ने संस्तुति की है कि नमामि गंगे कार्यक्रम को लेकर ज्वाइंट वेंचर के साथ अनुबंध को निरस्त किया जाए। ज्वाइंट वेंचर की दोनों फर्मों (जय भूषण मलिक कांट्रैक्टर पटियाला और मैसर्स काॅफिडेंट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर) के अलावा भास्कर महाजन की फर्म एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली को पूरे देश में ब्लैक लिस्ट किया जाए। जांच में पाया गया कि भास्कर महाजन ज्वाइंट वेंचर का अधिकृत व्यक्ति न होते हुए भी प्लांट संचालन का कार्य कर रहा था।

जांच अधिकारी ने यह भी संस्तुति की है कि अनुबंध की शेष अवधि में अनुबंध के अधीन आने वाले सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के ऑपरेशन और मेंटिनेंस व मरम्मत पर आने वाले खर्च को ज्वाइंट वेंचर फर्म से भू राजस्व की भांति वसूल किया जाए। ज्वाइंट वेंचर द्वारा उत्तराखंड पेयजल निगम को दी गई 110.75 लाख की बैंक गारंटी, जिसकी वैधता 31 जुलाई 2023 तक है को तत्काल प्रभाव से जब्त किया जाए।

एसटीपी प्लांट में 19 जुलाई को घटी भीषण दुर्घटना के संबंध में मुख्य जिम्मेदार संबंधित ज्वाइंट वेंचर फर्म के विरुद्ध विधि अनुकूल दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली का डायरेक्टर भास्कर महाजन के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!