चमोली: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के हक-हकूकधारियों ने जिला​धिकारी के सामने रखी कई मांगें–

by | Sep 3, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

रुद्रनाथ पैदल ट्रैक को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने सहित कई मांगें रखीं, डीएम ने दिखाया सकारात्मक रुख–

चमोली: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के हक-हकूकधारियों ने रुद्रनाथ मंदिर परिसर में सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सगर गांव के हक-हकूकधारी सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्रर रावत ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सगर से रुद्रनाथ तक पैदल ट्रैक वन विभाग से हटाकर लोनिवि को हस्तांतरित किया जाए, जिससे रास्ते की स्थिति में सुधार हो सके।

कहा कि नारदकुंड व बजरंगबली परिसर से लेकर मंदिर तक पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीक लाइटें स्थापित की जाएं। नारदकुंड के समीप शुलभ शौचालय व स्नानाघर निर्मित करने, मंदिर के समीप तीर्थयात्रियों के लिए दो कक्षों का भवन निर्मित करने तथा पंचगंगा में टिन शेल्टर व शौचालय निर्माण की मांग भी उठाई गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सत्येंद्र रावत ने आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा से पहले रुद्रनाथ में व्यवस्थाएं मुहैया कराने की मांग डीएम के सामने रखीं। जिस पर डीएम ने सकारात्मक रुख दिखाया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!