आस्था: नंदानगर के लांखी गांव में द्वारी देवी की दिवारा यात्रा हुई शुरू, भक्तों में उत्साह का माहौल–

by | Sep 4, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

गर्भगृह से मंदिर परिसर में पहुंची मां द्वारी देवी, छह माह तक चलेगा दिवारा भ्रमण–

नंदानगर: लांखी गांव में मां द्वारी देवी का दिवारा यात्रा उत्सव शुरू हो गया है। सोमवार को भक्तों के जयकारों के साथ मां द्वारी की डोली को विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया। मंदिर परिसर में जुटे देवी भक्तों ने मां द्वारी की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। मां द्वारीदेवी आगामी छह माह तक दिवारा भ्रमण पर रहेगी। यात्रा को लेकर देवी भक्तों में उत्साह का माहौल है।

सोमवार को मां द्वारी देवी मंदिर में तड़के से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। आचार्य ब्राह्मणों ने माता की डोली की विशेष पूजाएं संपन्न की। ग्रामीणों ने पंच पूजाओं में प्रतिभाग कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह फरस्वाण ने बताया कि छह माह तक मां की डोली दिवारा भ्रमण पर गांव-गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। तीन माह तक माता की डोली अपने मंदिर परिक्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी, जबकि आठ दिसंबर से माता की डोली क्षेत्र भ्रमण पर जाएगी। मां द्वारी की डोली अपनी ध्याणियों (विवाहित बेटियां) की कुशल क्षेम पूछने जाएगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, मनोज कठैत, देव सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मुख्य पुजारी शिव प्रसाद सती दिवान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, पोखरी के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी की चल विग्रह डोली ने सोमवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। डोली अपने पहले पड़ाव में रात्रि प्रवास के लिए बमोथ गांव पहुंची। यहां देवी भक्तों ने माता की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!