आक्रोश: बदहाल पड़ी सड़क का निरीक्षण करने गए लोनिवि के अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया घेराव–

by | Sep 5, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

लंगसी-गुलाबकोटी सड़क की बदहाल स्थिति से आक्रोशित हैं ग्रामीण, अ​धिकारियों ने दिया मौके पर ही लि​खित आश्वासन–

जोशीमठ: लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारी जैसे ही क्षेत्र में बदहाल सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें वहीं घेर लिया। उन्होंने शीघ्र लंगसी-गुलाबकोटी सड़क की ​स्थिति सुधारने की मांग की। आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि 15 दिन में सड़क की स्थिति को नहीं सुधारा गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

लंगसी-गुलाबकोटी की करीब डेढ किमी सड़क काफी समय से बदहाल बनी हुई है। बरसात में सड़क बंद होने पर उसे अभी तक खोला नहीं गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान व सहायक अभियंता उमेश धारिया सड़क के निरीक्षण को लेकर मौके पर गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के सामने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि 2016-17 में सड़क के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया था। लेकिन अभी तक इसके दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं किया गया। कई बार विभाग को लिखित में दिया गया, उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क पर कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे बदरीनाथ हाईवे पर बैठकर आंदोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत के साथ ही कई ग्रामीण शामिल रहे।

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!