जागरुकता: चमोली पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण की सयुंक्त टीम ने निकाली वृहद यातायात जागरुकता रैली–

by | Sep 6, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग, आम जनमानस को यातायात नियमों संबंधी दी गई जानकारियां–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को यातायात पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम की ओर से गोपेश्वर में स्कूली बच्चों के साथ यातायात नियमों संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई। इस सड़क जागरुकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्थानीय जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों (हेलमेट का प्रयोग, तीन सवारी, बाइक स्टंटिंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग आदि) के प्रति जागरुक करने के साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत ट्रैफिक आई ऐप की भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि नो पार्किंग जोन पर कोई वाहन खड़ा मिलता है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है की शिकायत उक्त ऐप के माध्यम से भी कर सकते हैं।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया व सभी बच्चों द्वारा यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता स्लोगन बनाकर लाये गए

पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ गोपेश्वर बाजार एवं कस्बा क्षेत्र में यातायात जागरूकता रैली निकालकर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कुलदीप गैरोला, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक दिगम्बर उनियाल, प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!