चमोली: जलवायु परिवर्तन से लड़ने में कारगर है मोटा अनाज–

by | Sep 15, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

जोशीमठ के सांस्कृतिक सलूड़ गांव में हिमालय बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक, पारंपरिक बीजों को बचाने की अपील–

जोशीमठ: सांस्कृतिक गांव सलूड़ में हिमालय बचाओ अभियान के तहत एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे विषय विशेषज्ञों व ग्रामीणों ने पारंपरिक बीजों को बचाने की अपील की। कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मोटा अनाज कारगर साबित हो रहा है।

उन्होंने काश्तकारों को मौसम के अनुरूप खेती में भी परिवर्तन करने की बात कही। इस मौके पर बीना देवी, बूंदा देवी, अनीता देवी, रामेश्वरी देवी, पूजा, ललीता, मुन्नी देवी, सरिता, पुष्पा, चंपा, बिंदु के अलावा साठ से अ​धिक महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक कार्यों का निर्वहन करने वाली स्वयं सेवी संस्था जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ों में परंपरागत बीजों से प्रकृति के संरक्षण में बड़ा योगदान रहा है। मोटे अनाज की खेती पर्यावरण के अनुकूल रहती है।

बदलते जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए मोटे अनाज की खेती कारगर हो सकती है। कम पानी में अधिक उत्पादन पारंपरिक खेती में ही निहित है। क्षेत्र में राजमा, चौलाई, मंडुवा, चीणा, धान, दाल की कई प्रजातियां थी, जो अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर हैं। कहा कि पहाड़ी बीज बैंक बनाने की जरूरत है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!