चमोली: धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय फार्मेसिस्ट दिवस, एक मंच पर जुटे चारोें पैथी के फार्मेसिस्ट–

by | Sep 25, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

मरीजों को सही सलाह, सही इलाज और सही दवाईयां उपलब्ध कराकर मानव सेवा के कर्तव्य को निभाते हैं फार्मेसिस्ट, रैली भी हुई आयोजित–

गौचर: अंतरराष्ट्रीय फार्मेसिस्ट दिवस के मौके पर सोमवार को फार्मेसी की चारों पैथी एलोपेथी, आयुर्वेद, होम्योपेथी और वेटनरी से जुड़े फार्मेसिस्ट यहां एक मंच पर जुटे। इस दौरान फार्मेसिस्टों नें एक मजबूत समाज को बनानें के लिए अपनें योगदान पर व्याख्यान दिए और स्वस्थ समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपनें नैतिक कर्तव्यों का संकल्प व्यक्त किया। जिलेभर से एकत्रित हुए फार्मेसिस्टों ने मुख्य बाजार में जन जागरूकता रैली निकालते हुए रक्तदान, अंगदान, स्वच्छता और नशा उन्मूलन का संदेश दिया।

फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलामंत्री प्रदीप रावत ने स्वयं के खर्चे पर मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी में 70 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया। इसके पश्चात शुरू हुई व्याख्यानमाला का शुभारंभ नगर पालिका गौचर की अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने किया। व्याख्यान में फार्मेसिस्टों ने कहा कि सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार के साथ ही एक अच्छी और सही स्वास्थ्य सेवा भी जरूरी है।

जिसके लिए फार्मेसिस्ट ही मरीजों को सही सलाह, सही इलाज और सही दवाइयां उपलब्ध कराकर मानव सेवा के कर्तव्य को निभाते हैं। कार्यक्रम में पाॅलीटेक्निक के फार्मेसी हेड अनुज कुमार, संगठन के जिलाध्यक्ष एसएल कोठियाल, मुख्य संयोजक अमर नथवाल, संजय बिष्ट, अशोक पंवार, प्रदीप पुरोहित, बीना गुसांईं, रवींद्र नेगी, अरविंद शाह, कुलदीप गुसांईं, शिशुपाल पोखरियाल, प्रेम प्रकाश, विक्रम कंसवाल, अनिता, डीएल कोहली आदि मौजूद थे।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!