झमाझम बारिश के बीच ग्राम प्रधानों ने सरकार को चेताया, सीडीओ कार्यालय पर की तालाबंदी, जुलूस निकाला ,उठाई ये मांगें—-

by | Jul 12, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर सड़कों पर प्रदर्शन किया और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने पेट्रोल पंप रोड पर सीडीओ कार्यालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की गई। वहीं धरना-प्रदर्शन भी किया गया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, दशोली ब्लॉक के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये दिलाने का आदेश वापस लेने की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं। साथ ही उचित मानदेय दिए जाने के साथ ही अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है, जिससे ग्राम प्रधान गुस्से में हैं। ग्राम प्रधानों ने पंचायत निधि से 25सौ रूपये सीएससी को भुगतान न किए जाने, 15वें वित्त की धनराशि में कटौती न की जाय, कंटीजेन्सी पूर्ववत रखे जाने, ग्राम प्रधानों का वेतन 10हजार करने, पंचायत के मुख्य कर्मी की एसीआर में कार्य संतुष्टि बिन्दु पर ग्राम प्रधान की आख्या जोडने, मनरेगा के कार्य दिवस को 100 से बढाकर 200 करने, संविधान प्रदत सभी 29 प्रशासनिक विषय पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत हस्तांतरित करने, ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर और जेई के पदों पर नियुक्ति करने, ग्राम पंचायतों को आपदा निधि में 5 लाख रुपये दिए जाने, विधायक/सांसद निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को भी विवेकाधीन पंचायत निधि दिए जाने, प्रधान मंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियां को शीघ्र धनराशि आवंटित करने, किसी भी विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर कार्य किये जाने वाले विकास एवं गैर विकास कार्यों के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक का अनुमोदन प्रस्ताव अनिवार्य किए जाने और ग्राम स्तर पर कार्यों में सुगमता लाने हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के पदों का एकीकरण किए जाने की मांग जोर शोर से उठाई गई। 

Latest News

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
error: Content is protected !!