चमोली: महिला कृषक उत्पादक संगठन का 30 सदस्यीय दल कृषि एवं तकनीकी शैक्षणिक भ्रमण पर निकला–

by | Oct 3, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

कृ​षि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर में हासिल करेंगे जानकारी, नाबार्ड के अ​धिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना–

गोपेश्वर। मंगलवार को श्री राजराजेश्वरी कृषक उत्पादक संगठन गोपेश्वर चमोली का तीस सदस्यीय को जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्रीयांश जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गोपेश्वर से पंतनगर के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की निदेशक डॉ किरन पुरोहित जयदीप ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि विशेषज्ञों से ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल होंगी,

जिसकी सहायता से कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य अपनी खेती को तकनीकी के सहयोग से उत्पादकता बढ़ाने में सफल होंगे। साथ ही पशुपालन की बारीकियां भी इस अवसर पर जानने का प्रयास करेंगे। पूर्व में भी श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति द्वारा समय समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। शैक्षणिक भ्रमण तीन दिवसीय 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक रहेगा। इस अवसर पर जीतेन्द्र पासवान आदि शामिल रहे।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!