चमोली: आदर्श विद्यालय हरमनी में पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य ​शिविर में 465 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण–

by | Oct 14, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

ओएनजीसी और प्रधान संगठन की ओर से आयोजित ​शिविर में डॉक्टर ने कहा, खेतीबाड़ी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें महिलाएं–

गोपेश्वर: शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन दशोली और ओएनजीसी की ओर से दशोली विकास खंड के आदर्श विद्यालय हरमनी में निशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 465 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के खून की जांच, शुगर की जांच और डायबिटीज की जांच के साथ ही बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने दीप जलाकर वि​धिवत रुप से ​शिविर का शुभारंभ किया। अलग-अलग डॉक्टर ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाईयों का वितरण किया। प्रधान संगठन के विशेष आमंत्रण पर ओएनजीसी की ओर से हरमनी में यह स्वास्थ्य​ ​शिविर आयोजित किया गया। अनेक महिलाओं को गृहस्थी जीवन में अति ज्यादा कार्य का बोझ से छुटकारा देने के लिए उन्होंने एलएस बेल्ट और सर्वाइकल कॉलर ऑर्थोपेडिक ​स्टिक एवं स्पेक्टेकल्स सहित अनेक सुविधाओं का लाभ दिया गया।

ओएनजीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास लोहिवाल ने महिलाओं को खेतीबाड़ी के साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बनीं रहती हैं, जिससे उन्हें कई शारीरिक कष्टों से जूझना पड़ता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।

इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र पंवार, प्रधान मजोठी पूरन सिंह फरस्वाण, प्रधान सेम डुंगरा राजेंद्र सिंह फरस्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजदीप फरस्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र पंवार, विश्वविद्यालय प्रतिनि​धि विपिन फरस्वाण, आदि मौजूद रहे। इस ​शिविर में करीब 500 लोगों के लिए खाने और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!