वार मैमोरियल के गौरव रहे स्वर्गीय सुदर्शन कठैत को श्रद्घा सुमन अर्पित किए–

by | Aug 22, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

चमोली। कांडई गांव निवासी व वार मेमोरियल के गौरव रहे स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत के मासिक श्राद्ध पर जनपद के प्रबुद्घजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सुदर्शन कठैत के मासिक श्राद्ध के अवसर पर उनके पैत्रिक गांव कांडई में बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक हरीश पुजारी की अध्यक्षता में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले स्वर्गीय कठैत जी के चित्र पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किए। स्वर्गीय कठैत जी के संघर्ष और विकास यात्रा में हमसफर रहे साथियों ने अनुभव साझा किये वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय कठैत जी ने जीवन भर तानाशाही अन्याय शोषण के विरुद्ध जंग जारी रखी साथ ही संघर्षशील नवयुवकों की ऐसी फौज  तैयार की जो आज भी जनपद और प्रदेश में जन सरोकारों का संघर्ष जारी रखे हुये हैं वक्तावों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि स्वर्गीय कठैत जी द्वारा प्रारंभ किया गए कार्यों को पूरा करने , विचारों को जन जन तक पहुचाने , उनके जीवन और कीर्ति पर आधारित स्मृति ग्रंथ के प्रकाशन हेतु संस्था का गठन करने तथा अंकुर संस्था के माध्यम से आजीविका को बढ़ाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर सर्व श्री पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी , बहुगुणा विचार मंच के संयोजक हरीश पुजारी ,कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य व शिक्षक रविदर्शन तोपाल , पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रमुख भगत सिंह विष्ट , पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत ,जिला पंचायत सदस्य मनोज कठैत ,पत्रकार मंगला कोठियाल ,पत्रकार ओम भट्ट , पूर्व जनपदीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संगठन चमोली यदुबीर सिंह बिष्ट  ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश डिमरी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मिगवाल , अध्यक्ष जिला कांग्रेस चमोली बीरेंद्र सिंह रावत , पत्रकार शेखर रावत , डी जी सी कुलदीप बर्त्वाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि प्रसाद पुरोहित ,भवान सिंह नेगी ,महेंद्र सिंह नेगी , पूर्व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बलवंत सिंह रावत , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर नेगी , भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह असवाल ,श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष थोकदार हरेंद्र सिंह बिष्ट , पूर्व जिला पंचायत सदस्य खिलाप सिंह बिष्ट ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह भंडारी , अनुज नेगी , रीना कठैत नेगी , महेश शर्मा , प्रवक्ता डायट वीरेंद्र सिंह कठैत ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ  शौकत हुसैन फारूकी , पूर्व प्रधान व प्रधान संघ के संगठन महामंत्री मनमोहन सिंह पुंडीर , पुष्कर कठैत , लक्षमण कठैत ,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत , विक्रम सिंह रोंतेला आदि और स्व कठैत जी के पारिवारिक जनों सहित अपने विचार व्यक्त कर श्रद्घांजलि अर्पित की। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!