पीपलकोटी। बिरही-निजमुला सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग पर आमरण अनशन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, मंडल महामंत्री दीपक पंत ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे के भीतर ब्यारा बाजार में सड़क की हालत को सुधारने का आश्वासन दिया। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सड़क का सुधारीकरण कार्य करने के बाद डामरीकरण कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को शीघ्र सड़क की मरम्मत के लिए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ब्यारा बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण, पुश्ते और डामरीकरण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। विधायक और उनके प्रतिनिधियों के आश्वासन पर सबर सिंह फर्स्वाण,अवतार सिंह चौहान, राकेश और भगत सिंह फर्स्वाण ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आश्वासन के मुताबिक यदि शीघ्र सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र फर्स्वाण, भरत राणा आदि मौजूद थे।
रंग लाया ग्रामीणों का आंदोलन, जल्द सुधरेगी निजमुला-बिरही सड़क की दुर्दशा–
by laxmi Purohit | Aug 22, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...
बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...
मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...
कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के...
