चमोली: राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ​भिडेंगीपौड़ी और कोटद्वार की टीमें–

by | Nov 8, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

रोमांचकारी रहे सेमीफाइनल के मुकाबले, चमोली खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे मैच–

गोपेश्वर: यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस पर चमोली खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पौड़ी और कोटद्वार की टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने बुधवार को हुए रोमांचकारी सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने किया।

छह से नौ नवंबर तक बालक वर्ग की ओपन फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पौड़ी और हरिद्वार के बीच हुआ। जिसमें पौड़ी ने 4-0 से जीत दर्ज की। पौड़ी की ओर से गौरव नेगी व मयंक नेगी ने एक-एक गोल किए, जबकि शिवम ने दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए कोटद्वार ने नैनीताल को 2-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से मयंक रावत व अंश नेगी ने एक-एक गोल किए। जबकि नैनीताल की ओर से एकमात्र गोल राकेश चंद्र ने किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

प्रतियोगिता के मैच उत्तराखंड फुटबाल एसोशिएशन से भेजे गए रैफरी भोपाल सिंह फैजान रामनगर से, पीयूष सैनी यूएस नगर से, शिवम नौटियाल , सक्षम काला, प्रकाश मल देहरादून व तनवीर अहमद गोपेश्वर द्वारा खिलाए जा रहे हैं।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!