चमोली:नंदप्रयाग में 18 नवंबर को आयोजित होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर–

by | Nov 13, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जुनून चैरिटेबल सोसायटी नोएडा से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक जांच शिविर में देंगे अपनी सेवाएं, कई विशेषज्ञ चि​कित्सक देंगे अपनी सेवाएं–

नंदप्रयाग: अलकनंदा और नंदाकिनी के संगम पर ​स्थित नगर पंचायत नंदप्रयाग में 18 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा। प्रतिवर्ष जुनून चैरिटेबल सोसायटी नोएडा से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक जांच शिविर का आयोजन करते हैं। सोसायटी के संस्थापक डॉ. जीसी वैष्णव, डॉ. सौरभ वैष्णव और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को तीन से छह माह की दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर बीमारी के ग्रसित मरीजों की काफी कम खर्चे में दिल्ली एनसीआर में सर्जरी भी कराते हैं।

शिविर में नेत्र, ईएनटी, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलाजी, गैस्ट्रोएंट्रोलाजी, दंत चिकित्सा, न्यूरोलाजी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी, सर्जरी, यूरोलाजी, मेडिसिन न्यूट्रीशियन थेरेपी के डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, ईसीजी आदि जांचें भी निशुल्क होंगी।

शिविर का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!