17 को रामणी गांव और 18 को नंदप्रयाग में आयोजित होगा स्वास्थ्य ​​शिविर–

by | Nov 15, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनेंगे, क्षेत्रीय जनता को मिलेगा लाभ–

नंदानगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर के प्रभारी चिकित्सा अ​धिकारी व ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने ग्राम सभा रामणी,घूनी ,पडेर गांव सहित संपूर्ण विकासखंड नंदा नगर की जनता से अनुरोध किया है कि दिनांक 17 नवंबर 2023 को ग्राम रामणी में एक बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है आप सभी क्षेत्रीय जनता से अनुरोध है कि आप सभी लोग इस बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ जरूर उठाएं उपरोक्त तिथि को दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे जिस हेतु आधार कार्ड ,राशन कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी जरूर साथ लेकर आए।

इधर, बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नंदप्रयाग में 18 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा। प्रतिवर्ष जुनून चैरिटेबल सोसायटी नोएडा से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक जांच शिविर का आयोजन करते हैं। सोसायटी के संस्थापक डॉ. जीसी वैष्णव, डॉ. सौरभ वैष्णव और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को तीन से छह माह की दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर बीमारी के ग्रसित मरीजों की काफी कम खर्चे में दिल्ली एनसीआर में सर्जरी भी कराते हैं।

शिविर में नेत्र, ईएनटी, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलाजी, गैस्ट्रोएंट्रोलाजी, दंत चिकित्सा, न्यूरोलाजी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी, सर्जरी, यूरोलाजी, मेडिसिन न्यूट्रीशियन थेरेपी के डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, ईसीजी आदि जांचें भी निशुल्क होंगी। शिविर का आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय के समीप आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!