गोपेश्वर। विभिन्न सेमेस्टरों में फीस माफ करने की मांग पर सोमवार को गोपेश्वर महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महाविद्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर दी। मामले को बढ़ते देख पुलिस प्रशासन की ओर से दो छात्र नेताओं को पकड़कर थाने लाया गया, जहां से आधे घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एनएसयूआई के छात्र पिछले दो सप्ताह से बीए प्रथम वर्ष के द्वितीय, चतुर्थ व छठवें सेमेस्टर और एमए के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की फीस माफ करने की मांग उठाते आ रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रावास का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन फीस माफी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर में विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर सांकेतिक तालाबंदी की। महाविद्यालय परिसर में पुलिस टीम भी मौजूद थी। महाविद्यालय में हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस टीम विवि प्रतिनिधि विपिन फरस्वाण और एनएसयूआई के जिला संयोजक सुमित असवाल को अपने साथ थाने ले गई। अन्य छात्रों ने फीस माफी के संबंध में महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता की। हालांकि बाद में पुलिस ने छात्र नेताओं को छोड़ दिया था। प्रदर्शन करने वालों में संदीप खनेड़ा, राजेंद्र, सुमित, रोहित, सचिन, शिवम, आदित्य, अमन, शिवांश, आसुतोष, रोहित, प्रिया, संध्या, वंशिका, पार्थ आदि मौजूद थे।
मामला बढ़ता देख दो छात्र नेताओं को अपने वाहन में थाने ले गई पुलिस–
by laxmi Purohit | Aug 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
