मामला बढ़ता देख दो छात्र नेताओं को अपने वाहन में थाने ले गई पुलिस–

by | Aug 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। विभिन्न सेमेस्टरों में फीस माफ करने की मांग पर सोमवार को गोपेश्वर महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महाविद्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर दी। मामले को बढ़ते देख पुलिस प्रशासन की ओर से दो छात्र नेताओं को पकड़कर थाने लाया गया, जहां से आधे घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एनएसयूआई के छात्र पिछले दो सप्ताह से बीए प्रथम वर्ष के ‌‌द्वितीय, चतुर्थ व छठवें सेमेस्टर और एमए के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की फीस माफ करने की मांग उठाते आ रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रावास का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन फीस माफी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर में विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर सांकेतिक तालाबंदी की। महाविद्यालय परिसर में पुलिस टीम भी मौजूद थी। महाविद्यालय में हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस टीम विवि प्रतिनिधि विपिन फरस्वाण और एनएसयूआई के जिला संयोजक सुमित असवाल को अपने साथ थाने ले गई। अन्य छात्रों ने फीस माफी के संबंध में महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता की। हालांकि बाद में पुलिस ने छात्र नेताओं को छोड़ दिया था। प्रदर्शन करने वालों में संदीप खनेड़ा, राजेंद्र, सुमित, रोहित, सचिन, शिवम, आदित्य, अमन, शिवांश, आसुतोष, रोहित, प्रिया, संध्या, वंशिका, पार्थ आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!