चमोली: जनपद के समस्त मेडिकल स्टोरों में की जाए छापेमारी, नशे की वस्तुएं बेचने पर दुकानदार होंगे चि​न्हित–

by | Nov 28, 2023 | चमोली, प्रशासन, स्वास्थ्य | 0 comments


नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर की बैठक में गहनता से हुई चर्चा, एडीएम डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली बैठक–

गोपेश्वर:नर्कोकॉर्डिनेशन सेंटर के तहत सभी जिला स्तरीय अ​धिकारियों के साथ मंगलवार को जनपद स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। वर्तमान में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति/कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गठित एनसीओआरडी कमेटी की अपर जिला​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वि​​भिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जनपद की समस्त तहसीलों के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की जाए। नशे से संबंधित वस्तुओं के विक्रय करने वाले दुकानदारों को चिन्ह्ति कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। कारागार में निरुद्ध ऐसे कैदी जो नशे के आदि है उनकी जेल अधीक्षक द्वारा समय-समय पर काउंसलिंग करायी जाएगी।

विद्यालयों व कॉलेजो में योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किये जायें। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करने हेतु विद्यालयों में स्लोगन, लेखन व निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जाए। नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आदि का आयोजन किया जाए। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों में नशे से सम्बन्धित सामग्री के परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। होटलों एवं ढाबों की नियमित रूप से चैकिंग की जाए।

वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह द्वारा बताया गया कि कहीं पर भी नशाखोरी की शिकायत प्राप्त होती है तो तुरन्त नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्म0 मौजूद रहे।

Latest News

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
error: Content is protected !!