चमोली: कार्यालय कक्ष के समीप स्टोर में फांसी पर लटका मिला कर्मचारी–

by | Dec 7, 2023 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

बुधवार को कमरे पर न पहुंचने से ढूंढखोज कर रहे थे परिजन, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा–

नंदप्रयाग:नंदप्रयाग के झूलाबगड़ में ​स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय के समीप बूसा स्टोर में पशुपालन के कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। बुधवार को कर्मचारी के घर न पहुंचने के बाद से परिजन उनकी ढूंढखोज कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है। नंदानगर के बूरा गांव निवासी सबर सिंह पुत्र बखतावर सिंह, उम्र 57 वर्ष नंदप्रयाग में पशुपालन विभाग में तैनात थे।

बृहस्पतिवार को विभाग के ही एक कर्मचारी ने सबर सिंह को विभाग के बूसा स्टोर में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका देखा तो इसकी सूचना अ​धिकारियों व पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पूनम खत्री मय फोर्स मौके पर पहुंची।

उन्होंने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी पूनम खत्री ने बताया कि उन्हें दोपहर में करीब पौने एक बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!